Begin typing your search above and press return to search.

सुधीर गुप्ता बिलासपुर नगर निगम के चीफ इंजीनियर बनें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, राजधानी में भी दे चुके हैं सेवा

सुधीर गुप्ता बिलासपुर नगर निगम के चीफ इंजीनियर बनें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, राजधानी में भी दे चुके हैं सेवा
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 6 जून 2020। बिलासपुर नगर निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सुधीर गुप्ता को सरकार ने चीफ इंजीनियर अपाइंट किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया। सुधीर गुप्ता को पिछले महीने ही बिलासपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के महाप्रबंधक तकनीकी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था।
बिलासपुर नगर निगम में मार्च 83 में उप अभियंता के रूप में गुप्ता ने पारी शुरू की थी। राजधानी रायपुर में भी उन्होंने चार साल सेवाएं दीं। 2010 से 2012 तक रायपुर नगर निगम में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर तथा 2014 से 2016 तक नगरीय प्रशासन संचालनालय में उन्होंने सुपरिटेंडेंट इंजीनियर की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें रिजल्ट देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।
सुधीर गुप्ता ने बिलासपुर इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। बाद में नौकरी में रहते हुुए उन्होंने एलएलबी और एमए लोक प्रशासन की डिग्री ली।

Next Story