Begin typing your search above and press return to search.

IFS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुधीर अग्रवाल…..श्रीनिवास राव उपाध्यक्ष व जगदीशन सचिव बने

IFS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुधीर अग्रवाल…..श्रीनिवास राव उपाध्यक्ष व जगदीशन सचिव बने
X
By NPG News
रायपुर 6 जनवरी 2020। भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर अग्रवाल को आई.एफ.एस. एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ल के साथ क्षेत्रीय अधिकारी तथा मुख्यालय के आई.एफ.एस. अधिकारी उपस्थित थे। उक्त बैठक में नई टीम का चयन किया गया। इसमें अरण्य भवन में प्रशासन व समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ए.पी.सी.सी.एफ.) अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वी. श्रीनिवास राव को उपाध्यक्ष, मुख्य वन संरक्षक एस. जगदीशन को सचिव, पंकज राजपूत को संयुक्त सचिव और रायपुर ए.डी.एफ.ओ. मर्सी बेला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
Next Story