Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक की डांट से नाराज छात्र का ऐसा कारनामा…. पहले लिया स्कूल से टीसी, फिर करने लगा ये गलत काम

शिक्षक की डांट से नाराज छात्र का ऐसा कारनामा…. पहले लिया स्कूल से टीसी, फिर करने लगा ये गलत काम
X
By NPG News

रायपुर 10 जुलाई 2021। शिक्षकों को काॅल कर धमकी देने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग छात्र टीचरों के द्वारा ड्रेस और अनुशासन में रहने को लेकर टोकने से परेशान था। इसी का बदला लेने के लिए छात्र ने शिक्षको को काॅल करके गाली-गलौज और धमकी दी थी।…
जानकारी के मुताबिक घटना खमतराई थना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की है। स्कूल मेें पढाने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं के मोबाइल पर कुछ दिनों से अलग-अलग नंबरों पर काॅल आ रहे थे। कॉल उठाने पर सामने वाला शख्स गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इस बात से डरे शिक्षकों ने इसकी शिकायत खमतराई थाने में दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी नंबरों को सायबर सेल जांच के लिए भेजा और इसकी जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान एक नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ में छात्र ने शिक्षकों को काॅल करने की बात कबूल कर ली। छात्र ने पूछताछ में बताया कि, वो उसी स्कूल में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान वहां के शिक्षक उसे बात-बात पर टोका करते थे। कभी ड्रेस को लेकर तो कभी अनुशासन में रहने को लेकर। वो इन बातों से तंग आ गया था। इसी वजह से इसी वर्ष उसने स्कूल से टीसी निकालकर शिक्षकों से बदला लेने की सोची।…
छात्र ने एक एप के माध्यम से काॅल स्पुफिंग कर स्वयं की पहचान छुपाते हुये शिक्षक और शिक्षिकाओं को काॅल कर धमकी और गाली-गलौज किया करता था। फिलहाल शिक्षकों की शिकायत पर अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टीआई विनीत दूबे ने बताया…
”पुलिस ने जिन नंबरों से धमकी और कॉल आ रहे थे, उनका विश्लेषण कर उसे सायबर सेल को दिया गया, सायबर सेल ने मोबाइल नंबर धारक की पहचान सुनिश्चित की गई जिसके बाद उसे पकड़ा गया है”

Next Story