Begin typing your search above and press return to search.
दुर्ग 16 सितंबर 2021। नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतिका छात्रा का नाम पायल गंगले 22 वर्ष था, जो धमतरी के सांगरा की रहने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई के प्रगति नगर की है। छात्रा धमतरी से अपनी सहेली के साथ नीट देने के लिए भिलाई आई हुई थी। रविवार को नीट देने के बाद वो सहेली के रिश्तेदार के यहां पर रूकी हुई थी। इस दौरान सुबह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई हुई थी, तभी करेंट की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी भिलाई पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौत की इस खबर के बाद छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story