Begin typing your search above and press return to search.

स्कूल खोलने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन…. मुख्यमंत्री निवास घेराव करने और आनलाइन क्लास बंद करने की भी दी चेतावनी…… निजी स्कूल संचालकों ने 5 दिन का दिया अल्टीमेटम

स्कूल खोलने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन…. मुख्यमंत्री निवास घेराव करने और आनलाइन क्लास बंद करने की भी दी चेतावनी…… निजी स्कूल संचालकों ने 5 दिन का दिया अल्टीमेटम
X
By NPG News

भोपाल 10 दिसंबर 2020। कोरोना संकट में एक तरफ सरकार जहां लोगों की जान बचाने में जुटी है…तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल संचालक राज्य सरकारों पर स्कूल खोलने का दवाब बनाने में लग गये हैं। मध्यप्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने ऐलान कर दिया है कि अगर 5 दिन के भीतर यानि 14 दिसंबर तक स्कूल खोलने के बारे में राज्य सरकार निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन किया जायेगा।

स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने का फैसला नहीं लिये जाने की सूरत में 14 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव की चेतावनी दी है। स्कूल संचालकों ने कहा है कि स्कूल खोलने की मांग को लेकर रैली निकाली जायेगी और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा, वहीं 15 दिसंबर को विरोध में आनलाइन क्लास को भी बंद रखा जायेगा।

आपको बता दें कि कोरोना की वजह से महीनों से स्कूल-कालेज बंद हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में कालेज और यानिवर्सिटी को खोलने की इजाजत तो दे दी गयी है, लेकिन स्कूल खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मध्यप्रदेश में भी स्कूलों को अभी बंद रखने का फैसला लिया गया है। लिहाजा अब निजी स्कूल संचालकों का सब्र टूटने लगा है। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि स्कूल बंद रहने की वजह से वो ना तो अपने शिक्षकों को वेतन देने में काफी दिक्कतें आ रही है, वहीं स्कूल के मेंटनेंस और अन्य जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

Next Story