Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक के सख़्त आदेश “निजी अस्पताल और नर्सिंग होम खोले जाएँ.. नौ बिंदुओ का पालन करने का भी निर्देश”

स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक के सख़्त आदेश “निजी अस्पताल और नर्सिंग होम खोले जाएँ.. नौ बिंदुओ का पालन करने का भी निर्देश”
X
By NPG News

रायपुर 12 अप्रैल 2020। निजी अस्पताल और नर्सिंग होम नियमित रूप से खुलें और मरीज़ों को उपचार मिले, इसे लेकर राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बेहद सख़्त आदेश जारी किया है।आदेश में नौ बिंदुओं का उल्लेख है जिसका पालन जरुरी बताया गया है।
स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है

“ऐसी शिकायत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहा है कि कोविड 19 के कारण निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा अस्पताल का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है”

पत्र में आगे लिखा गया है

“नर्सिंग होम /अस्पताल का संचालन पूर्व अनुसार नियमित रुप से करें..जहां तक संभव हो टेलीफोन मोबाईल के माध्यम से मरीज़ों को देखने हेतु उन्हे अलग अलग समय दिया जाए.. जिससे भीड़ ना हो..यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मरीज़ सामाजिक और शारीरिक दूरी के निर्धारित निर्देश का पालन करें..कोरोना प्रभावित संदिग्ध को तत्काल पृथक से चिन्हाकित रेफ़रल सेंटर में एंबुलेंस से भेजा जाए.. बायोमेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल भी निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया जाए”

स्वास्थ्य सचिव ने इस पत्र में लिखा है –

“सामान्य सर्दी खाँसी बुख़ार के मरीज़ों के लिए पृथक से प्रवेश और निर्गत द्वार..पृथक प्रतीक्षा कक्ष और ओपीडी की व्यवस्था रखी जाए”

स्वास्थ्य सचिव निहारिका सिंह ने इस पत्र के साथ ही एक सुची भी जारी की है जिसमें कोविड संदिग्ध के लिए सूचना किस ज़िले के लिए किस नंबर पर देनी है।

Next Story