Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के तेवर सख़्त.. दो टूक निर्देश – “20 दिसंबर तक मोर्चा कार्यकारिणी, 15 दिसंबर तक ज़िला कार्यकारिणी घोषित करें.. देर शाम तक दीजिए लिखित रिपोर्ट प्रदेश कार्यकारिणी ने दो माह में क्या किया”

भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के तेवर सख़्त.. दो टूक निर्देश – “20 दिसंबर तक मोर्चा कार्यकारिणी, 15 दिसंबर तक ज़िला कार्यकारिणी घोषित करें.. देर शाम तक दीजिए लिखित रिपोर्ट प्रदेश कार्यकारिणी ने दो माह में क्या किया”
X
By NPG News

रायपुर,7 दिसंबर 2020। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी ने विधानसभा चुनाव के बाद से धराशायी सी भाजपा प्रदेश के नीति नियंताओं को कुशाभाउ ठाकरे परिसर में बेहद तल्ख अंदाज में निर्देश दिए हैं।
प्रदेश संगठन प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर हैं। कुशाभाउ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यकारिणी से संवाद करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कहा
“सत्ता आती और जाती रहती है.. विपक्ष का दौर संगठन को मज़बूत बनाने का होता है..मैं प्रदेश के चप्पे चप्पे तक पहुँचूँगी.. अंतिम कार्यकर्ता तक मेरा ठोस और सार्थक संवाद हो.. मेरा यही प्रयास और यही काम है”
हालाँकि इसके बाद जबकि उन्होने मोर्चा प्रकोष्ठ और ज़िला कार्यकारिणी की जानकारी ली तो उनके तेवर तल्ख हुए। प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा –
“20 दिसंबर तक सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपनी कार्यकारिणी बना लें, वहीं ज़िला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सूची 15 दिसंबर तक तैयार करें”
इसके बाद संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का निर्देश गूंजा, उन्होने कहा-
“प्रदेश कार्यकारिणी बने दो महिने हो गए,28 सितंबर से अब सात दिसंबर हो चुके.. मुझे देर शाम इस बैठक के समाप्ति के पहले लिखित में जानकारी दीजिए कि इन दो महिनों क्या क्या सांगठनिक कार्य हुए”

Next Story