
मुंबई 30 जनवरी 2020। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ दिन प्रतिदिन शानदार कमाई कर रही तो वहीं फिल्म पंगा की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ ने अपने 6वें दिन 50 करोड़ की कमाई कर ली हैं वहीं ‘पंगा’ अभी तक केवल 19.83 कमाने में सफल हो पाई है। बता दें कि इन दोनों फिल्मों के अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं।
#StreetDancer3D continues to slide downwards… Fri 10.26 cr, Sat 13.21 cr, Sun 17.76 cr, Mon 4.65 cr, Tue 3.88 cr, Wed 3.58 cr. Total: ₹ 53.34 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2020
फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, फिल्म पंगा ने शुक्रवार को 2.70 करोड़, शनिवार को 5.61 करोड़, रविवार को 6.60 करोड़, सोमवार को 1.65 करोड़ ,मंलवार को 1 करोड़ और बुधवार को 1.62 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म की टोटल कमाई 19.83 करोड़ रुपये हुई।
#Panga is steady on the lower side… Fri 2.70 cr, Sat 5.61 cr, Sun 6.60 cr, Mon 1.65 cr, Tue 1.65 cr, Wed 1.62 cr. Total: ₹ 19.83 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 30, 2020
वहीं तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार को 10.26 करोड़, शनिवार 13.21 करोड़, रविवार को 17.76 करोड़, सोमवार 4.65 करोड़, मंगलवार 3.88 करोड़, बुधवार 3.5 करोड़ करोड़ की कमाई की है। भारत में कुल मिलाकर फिल्म की टोटल कमाई 53.34 करोड़ हुई।
