Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा में संगठन विवाद पर आज आ सकता है प्रदेश प्रभारी का निर्देश…. रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी …. बजट सत्र में विधायकों को हमलावर होने की भी दी जायेगी नसीहत

भाजपा में संगठन विवाद पर आज आ सकता है प्रदेश प्रभारी का निर्देश…. रायपुर पहुंची डी पुरंदेश्वरी …. बजट सत्र में विधायकों को हमलावर होने की भी दी जायेगी नसीहत
X
By NPG News

रायपुर 13 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंच गये हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे प्रभारी भाजपा में कई दौर की बैठक लेंगे। डी पुरंदेश्वरी ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि…

“वो संगठनात्मक चर्चा करेंगे, अलग-अलग नेताओं से बातचीत होगी, और पिछली बार जिलों को लेकर जो निर्देश दिये गये थे, उसकी भी समीक्षा की जायेगी”

ये पूछे जाने पर कि संगठन में जो कुछ विवाद की खबरें आ रही है, उस पर भी आज की बैठक में चर्चा होगी, तो जवाब डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि संगठन की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि भाजपा में संगठन विस्तार को लेकर विवाद गहराया हुआ है। कई कार्यकर्ता संगठन में जगह नहीं पाने से नाराज हैं और आत्मदाह तक की धमकी दे रहे हैं।

खबर ये भी है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी के साथ होने वाली बैठक में बजट सत्र में पार्टी का रूख और सदन में सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार की जायेगी। सदन में भाजपा विधायकों को अलग-अलग मसलों पर सरकार को घेरने की रणनीति भी आज की बैठक में तैयार की जायेगी।

Next Story