Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग : ढाबा खोलने का राज्य सरकार ने जारी किया आदेश….ट्रांसपोर्ट नगर के करीब ट्रक मरम्मत की दुकानें भी खुलेगी… परिवहन सचिव ने सभी कलेक्टर और एसपी को….

ब्रेकिंग : ढाबा खोलने का राज्य सरकार ने जारी किया आदेश….ट्रांसपोर्ट नगर के करीब ट्रक मरम्मत की दुकानें भी खुलेगी… परिवहन सचिव ने सभी कलेक्टर और एसपी को….
X
By NPG News

नयी दिल्ली 21 अप्रैल 2020। राज्य सरकार ने लॉकडाउन 2.0 के बीच 20 अप्रैल से कई जरूरी सेवाओं और कारोबार में छूट दी है। गृह मंत्रालय द्वारा इस बारे में जारी किए गए निर्देश के मुताबिक रेस्टोरेंट तो नहीं खुलेंगे, लेकिन हाईवे पर चलने वाले ढाबे खोलने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। खासकर ट्रक चालकों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. शराब की दुकानें खोलने के बारे में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है।

परिवहन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने निर्देश दिया है कि मालवाहक गाड़ियों को आवाजाही की अनुमति दिये जाने की छूट के मद्देनजर न्यूनतम दूरियों पर ट्रक मरम्मत की दुकान खोलने और ढ़ाबा खोलवाया जाये। जारी निर्देशों के मुताबिक नगरीय क्षेत्रों के बाहर या ट्रांसपोर्ट नगर के समीप चिन्हांकित भोजनालय-ढाबा को खोलने की अनुमति दी गयी है। लेकिन उन ढाबों में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।

लोग उन ढाबों से पार्सल लेकर जा सकेंगे और कहीं दूसरी जगह पर खा सकेंगे। हालांकि ये अनुमति जिला के हालात और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ढ़ाबों में व्यक्तियों के आने और वाहनों की आवाजाही को लेकर सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से करना होगा।

Next Story