Begin typing your search above and press return to search.

राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर के शीशा टूटने की घटना की जांच के दिए निर्देश…CM बघेल ने स्वास्थ्य से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हाल पूछा

राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर के शीशा टूटने की घटना की जांच के दिए निर्देश…CM बघेल ने स्वास्थ्य  से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हाल पूछा
X
By NPG News

रायपुर, 30 मई 2021/ छत्तीसगढ़ शासन ने आज सूरजपुर जिले के भैयाथान में लैंडिग के दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा टूटने की घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर से भैयाथान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

राज्य शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के चीफ पायलट और विमानन विभाग के अतिरिक्त संचालक इस पूरी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Next Story