Begin typing your search above and press return to search.

स्पुतनिक वी मंज़ूर लेकिन वैक्सीन प्रोजेक्ट में शामिल होने के पहले भारत सरकार करेगी अंतिम परीक्षण

स्पुतनिक वी मंज़ूर लेकिन वैक्सीन प्रोजेक्ट में शामिल होने के पहले भारत सरकार करेगी अंतिम परीक्षण
X
By NPG News

नई दिल्ली,13 अप्रैल 2021। स्पुतनिक वी को भले औपचारिक मंजुरी दे दी गई हो लेकिन तुरंत ही उसे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल किए जाने में अभी वक्त है। खबरों के अनुसार स्पुतनिक वी का प्रयोग क़रीब सौ पर होगा और सात दिनों तक उन पर नज़र रखी जाएगी, उसके अनुकूल परिणाम के बाद ही उसे टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
बीते 11 अप्रैल को राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की बैठक हुई थी। इस समूह ने यह सिफ़ारिश की थी कि जो टीके विदेश में बने हैं और जिन्हे WHO ने आपातकालीन उपयोग के लिए मंजुरी दी है, उनका उपयोग किया जा सकता है।
रुस में बनी स्पुतनिक वी को लेकर दावे हैं कि वह 91.6 प्रतिशत तक प्रभावी है। स्पुतनिक वी को मंजुरी देने वाला भारत साठवाँ देश है।फ़िलहाल यह रुस से मंगाई जा रही है लेकिन अंतिम परिणाम सफल रहा तो इसका उत्पादन भारत में ही रुस के सहयोग से होगा।

Next Story