Yuzvendra Chahal limelight me : फिर सुर्खियों में क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल, 'गंदी बात' की एक्ट्रेस ने किया सनसनीखेज खुलासा

इमेज सोर्स - गूगल
Yuzvendra Chahal limelight me : भारत के फिरकी गेंदबाज और पंजाब किंग्स के धुरंधर स्पिनर युजवेन्द्र चहल एकबार फिर सुर्खियों में है। युजवेन्द्र चहल एकबार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है। वे अब एक दूसरी एक्ट्रेस को पर्सनल मैसेज करने को लेकर चर्चा में हैं।
फिर सुर्खियों में क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेन्द्र चहल का नाम आरजे महवेश से जुड़ा था लेकिन अब उनका नाम 'गंदी बात' सीरीज से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के साथ जुड़ रहा है। वे लगातार तान्या चटर्जी को पर्सनल मैसेज कर रहे हैं। इस बात की तस्दीक खुद एक्ट्रेस तान्या चटर्जी ने की है।
युजी ने किया 'क्यूट' वाला मैसेज
तान्या चटर्जी ने बड़ा दावा किया है कि युजवेन्द्र चहल उन्हें पर्सनल मैसेज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तान्या एक चैट दिखा रही है, जिसमें युजवेन्द्र चहल उन्हें मैसेज किए हैं। वीडियो में तान्या कहती है कि वे किसी और क्रिकेटर को क्यूट लगती हैं। इस पर पैपराजी ने कहा कि कौन है वो क्रिकेटर? तान्या फटाक से युजवेन्द्र चहल का नाम लेती है और पैपराजी को मैसेज भी दिखा देती हैं। तान्या कहती है कि युजवेन्द्र चहल ने कई मर्तबा मेरी स्टोरी देखकर 'क्यूट' बोला है।
गौरतलब है कि तान्या चटर्जी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और 'गंदी बात' सीरीज में एक्ट्रेस भी रहकर सुर्खियां बंटोरी थी। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 23 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
-
Home
-
Menu

