Begin typing your search above and press return to search.

Yuzvendra Chaha with Mystry Girl: धनश्री से तलाक के बाद चहल को मिला नया प्यार? अब इस खूबसूरत रेडियो जॉकी को कर रहे डेट? दुबई में दिखे साथ!

Yuzvendra Chaha with Mystry Girl: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। अब दोनों का तलाक हो चुका है और नई अफवाहें सामने आ रही हैं।

Yuzvendra Chaha with Mystry Girl: धनश्री से तलाक के बाद चहल को मिला नया प्यार? अब इस खूबसूरत रेडियो जॉकी को कर रहे डेट? दुबई में दिखे साथ!
X
By Ragib Asim

Yuzvendra Chaha with Mystry Girl: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। अब दोनों का तलाक हो चुका है और नई अफवाहें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद युजवेंद्र चहल अब रेडियो जॉकी (RJ) महवश को डेट कर रहे हैं। हाल ही में 9 मार्च को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) मैच के दौरान भी दोनों को एक साथ देखा गया था।

कौन हैं महवश?

RJ महवश एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

  • महवश एक्ट्रेस भी हैं और उन्होंने 'सेक्शन 108' नाम की फिल्म बनाई है।
  • उन्हें अमेज़न प्राइम के एक शो में भी देखा जाएगा।
  • अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में भी महवश नजर आई थीं।
  • उन्हें 'बिग बॉस 14' और बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं।

महवश ने अफवाहों पर दी सफाई

जब से चहल और महवश को एक साथ देखा गया, तब से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चल रही हैं। हालांकि, महवश ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "अगर आप किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ दिखते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि आप उन्हें डेट कर रहे हैं? माफ करें, यह कौन-सा साल चल रहा है?" उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी PR टीम को अपना नाम घसीटने नहीं देंगी और लोगों को मुश्किल समय में शांति बनाए रखनी चाहिए।

चहल-धनश्री की शादी और तलाक

चहल और धनश्री की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। चहल ने धनश्री के डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। इसके बाद दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन चार साल बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story