Yuvraj Singh : वैभव सूर्यवंशी की इस खास प्रतिभा के मुरीद हुए युवराज सिंह, कहा : नहीं थी उनमें भी ये क्वालिटी, क्रिकेट जगत हैरान
Yuvraj Singh : 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की इन तारीफ भरे शब्दों ने पूरी क्रिकेट बिरादरी का ध्यान खींचा है। कई विश्लेषकों ने इस बात से सहमति जताई है

इमेज सोर्स - गूगल
Yuvraj Singh : भारत के पूर्व क्रिकेटर और 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है और कहा है कि बिहार के इस वंडरब्वॉय में एक खास टैलेंट है, जो उनमें भी नहीं था।
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए युवराज सिंह
युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि "इस लड़के की बैट स्पीड बेहद शानदार है। इतनी तेज बैट स्पीड तो मेरी भी नहीं थी। 15 साल के इस लड़के ने कमाल कर दिया है।" युवराज सिंह की इन तारीफों ने वैभव सूर्यवंशी को ऐसा सम्मान दिया है, जो कई क्रिकेटर्स को नसीब नहीं होता।
फिलहाल 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की इन तारीफ भरे शब्दों ने पूरी क्रिकेट बिरादरी का ध्यान खींचा है। कई विश्लेषकों ने इस बात से सहमति जताई है और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ में कसीदे भी गढ़े हैं।
गुवाहाटी में दिखा था वैभव का कमाल
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में गुवाहाटी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में मात्र 15 गेंदों पर ही हाफ सेंचुरी ठोक दी थी। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दे दी थी।
