Begin typing your search above and press return to search.

Yuvraj singh on next superstar batter : युवराज सिंह ने इस युवा बल्लेबाज को बताया अगला सुपरस्टार, कहा : गजब का है टैलेंट, सालभर में करुंगा तैयार

Yuvraj singh on next superstar batter : युवराज सिंह ने दो टूक अंदाज में बता दिया है कि कौन है भारत का अगला सुपरस्टार क्रिकेटर? युवराज सिंह ने ये भी कहा कि वे जल्द ही इस नौजवान खिलाड़ी को बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करेंगे।

Yuvraj singh on next superstar batter : युवराज सिंह ने इस युवा बल्लेबाज को बताया अगला सुपरस्टार, कहा : गजब का है टैलेंट, सालभर में करुंगा तैयार
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Yuvraj singh on next superstar batter : 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। युवराज सिंह ने एक प्रोग्राम में कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की है और अपने दिल की बात रखी है। इस दौरान युवराज सिंह ने ये भी बता दिया कि कौन है भारत का अगला सुपरस्टार बल्लेबाज?

युवी ने इन्हें बताया अगला सुपरस्टार

युवराज सिंह ने दो टूक अंदाज में बता दिया है कि कौन है भारत का अगला सुपरस्टार क्रिकेटर? युवराज सिंह ने ये भी कहा कि वे जल्द ही इस नौजवान खिलाड़ी को बड़े टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करेंगे। उस युवा बल्लेबाज का नाम है - राहुल कुमार, जिनकी पूर्व तेज गेंदबाज और चंडीगढ़ टीम के कोच वीआरवी सिंह भी खूब तारीफ करते हैं।


सालभर में करुंगा तैयार - युवराज

युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज राहुल कुमार के बारे में भविष्यवाणी की और कहा कि वह आने वाले दिनों में बहुत बड़े बल्लेबाज बन सकते हैं। वे उनके साथ काम करने जा रहे हैं और अगले एक साल में बड़े टूर्नामेंट्स के लिए उन्हें तैयार भी करेंगे। राहुल कुमार अभी मात्र 18 साल के हैं। युवराज सिंह ने बेबाक होकर कहा कि राहुल कुमार में भी वैभव सूर्यवंशी की तरह एक्स फैक्टर है। मैं अब उसपर फोकस करने वाला हूं। उनमें गजब का टैलेंट है।


गौरतलब है कि राहुल कुमार खब्बू बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं। इसके साथ ही वे ऑफ स्पिनर भी हैं। वे जुलाई 2025 में अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर गये थे, जहां उन्होंने पहले टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 गेंदों पर 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और लोगों को चौंका दिया था।

Next Story