Begin typing your search above and press return to search.

Yograj Singh angry on Abhishek Sharma : 'रीलबाजी और पार्टी ने किया बर्बाद...', अभिषेक शर्मा पर भड़के योगराज, कहा : युवी के करीब पहुंचने में लगेगा एक और जन्म

Yograj Singh angry on Abhishek Sharma : योगराज सिंह ने कहा कि आप असफल इसलिए होते हैं क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होता है। ये लड़का हरवक्त इधर-उधर घूम-घूमकर रील्स बनाता रहता है।

Yograj Singh angry on Abhishek Sharma : रीलबाजी और पार्टी ने किया बर्बाद..., अभिषेक शर्मा पर भड़के योगराज, कहा : युवी के करीब पहुंचने में लगेगा एक और जन्म
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Yograj Singh angry on Abhishek Sharma : 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भड़क उठे हैं और जमकर लताड़ लगायी है। योगराज सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा है कि अभिषेक शर्मा का ध्यान क्रिकेट से भटक गया है।

अभिषेक शर्मा पर भड़के योगराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा को लताड़ लगाते हुए योगराज सिंह ने कहा कि सिर्फ बड़े शॉट मारना ही क्रिकेट नहीं होता। क्रिकेट में सिंगल, डबल रन के भी मायने होते हैं। अभिषेक सिर्फ बड़े शॉट मारने पर ही निर्भर हो गया है, जिसकी वजह से हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिए जूझता दिखा।


'रीलबाजी और पार्टी ने किया बर्बाद...'

योगराज सिंह ने भड़कते हुए ये भी कहा कि मैदान के बाहर की चीजें भी अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म की बड़ी वजह है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि आप असफल इसलिए होते हैं क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होता है। ये लड़का हरवक्त इधर-उधर घूम-घूमकर रील्स बनाता रहता है। उन्होंने कहा कि डिसिप्लिन के बगैर कोई खिलाड़ी करियर में आगे नहीं बढ़ सकता है लेकिन आजकल के क्रिकेटर सोशल मीडिया, पार्टी और बाकी चीजों में उलझ कर रह जाते हैं।


'युवी तक पहुंचने में लेना होगा एक और जन्म'

योगराज सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेंटॉर युवराज सिंह के करीब पहुंचने में अभिषेक शर्मा को एक और जन्म लेना होगा। उन्होंने अभिषेक शर्मा के रवैये पर नराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने कई मर्तबा उसे मैसेज भेज चेतावनी दी है और हर बार सिर्फ 'जी सर' कह देने से कुछ नहीं होता। अगर उसे वाकई में सुधार करना है तो सोशल मीडिया, रील्स और बाहर की चीजों से दूरी बनाएं।

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी को हमेशा 9 बजे सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग करनी चाहिए। उसे नेट्स में रोजाना 1000 गेंद खेलनी चाहिए। लगातार छक्के मारकर दर्शकों को इंटरटेन नहीं किया जा सकता है, ये बातें उसे समझनी होंगी।

Next Story