प्रदर्शनकारी पहलवानो ने एशियाई खेलों के लिए अभ्यास शुरू किया
विनेश फोगट, गीता फोगट और बजरंग पूनिया भी अभ्यास में शामिल

एनपीजी न्यूज नेटवर्क- हरियाणा का सोनीपत SAI सेंटर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है क्योंकि विरोध करने वाले पहलवानों ने एशियाई खेलों के ट्रायल्स की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी पहलवान साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास में शामिल हुए।
विनेश फोगट, जो डब्ल्यू एफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में शामिल थीं, 9 जून को अभ्यास के लिए केंद्र में आई। विनेश की कजन गीता फोगट जिसने 2018 में मां बनकर थोड़े समय के लिए कुश्ती से अंतराल लिया था। और फिर नवंबर 2021 गोंडा में नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप से वापसी की थी , ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गीता के साथ उनके पहलवान पति पवन सरोहा भी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
गीता की छोटी बहन संगीता भी टोक्यो खेलों में कांस्य पदक विजेता पति बजरंग पुनिया के साथ अभ्यास के लिए केंद्र में आ रही हैं।
WFI प्रमुख के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण, महिला पहलवानों के लिए राष्ट्रीय शिविर जो शुरू में लखनऊ में SAI केंद्र में स्थापित किया गया था, बाद में पटियाला स्थानांतरित कर दिया गया। इस प्रदर्शन में शामिल विरोधी पहलवानों ने काफी समय मैट से दूर बिताया है। पर वो अब ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिता रहे हैं। SAI के एक सूत्र के मुताबिक, संगीता विशेष रूप से ताकत बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं।
विनेश ने 9 जून से सेंटर में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। और गीता फोगाट भी नियमित रूप से आ रही हैं। इस बीच, बजरंग और उनके साथी जितेंद्र किन्हा ने बहालगढ़ केंद्र में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, जो पूरे साल पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन पहलवानों के लिए राष्ट्रीय शिविर के रूप में काम करता है।
गौरतलब है की हाल ही में, इन पहलवानों ने खेल मंत्रालय से संपर्क करके जून महीने के अंत में ट्रायल के बजाय अगस्त में कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था की प्रतियोगिता की तैयारी के लिए और समय देने की जरूरत है। आईओ ए ने एशियाई ओलंपिक परिषद के साथ पत्राचार में 10 अगस्त तक कुश्ती दल जमा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। हालांकि जो उन्हें 15 जुलाई तक ओसीए को भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की अंतिम सूची देनी है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस द्वारा कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिए जाने से पहले पहलवानों ने 23 अप्रैल से 28 मई तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। उन्होंने विरोध स्थल जंतर मंतर के पास करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम, पहाड़ गंज में भी कुछ समय के लिए अभ्यास किया था, लेकिन चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण पहलवान अभ्यास जारी नहीं रख पाए।
