Begin typing your search above and press return to search.

World Cup 2023 New Schedule: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का नया शेड्यूल हुआ जारी, अब इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मैच...

World Cup 2023 New Schedule: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का नया शेड्यूल हुआ जारी, अब इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मैच...
X
By Gopal Rao

World Cup 2023 New Schedule : नईदिल्ली। भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव हुए हैं। भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 की बजाय एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इसके समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं।


भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 15 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन अब ये मुकाबला 15 की जगह 14 अक्टूबर को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा। दसअसल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। जिस कारण अहमदाबाद में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के मैच की तारीख को बदलना पड़ा है। वहीं भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला अब 11 नवंबर की जगह 12 नवंबर को खेला जाएगा। जिसके कारण टीम इंडिया दिवाली वाले दिन अपना अंतिम मुकाबला खेलेगी।


हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला अब 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को खेला जाएगा और लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मैच 13 अक्टूबर की जगह 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना था, जिसे अब 13 अक्टूबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

आईसीसी द्वारा इन मैचों में किया गया बदलाव:-

10 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

12 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

13 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश

14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान

15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

11 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story