fanny Utagushimaninde : मात्र 15 साल की उम्र में इस महिला क्रिकेटर ने गढ़ा कीर्तिमान, डेब्यू मैच में ही ठोक दिया शतक, क्रिकेट वर्ल्ड हैरान
रवांडा की फैनी उटागुशिमानिंदे क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाली बैट्समैन बन गई हैं। लागोस के तफावा बालेवा स्क्वॉयर क्रिकेट ओवल में फैनी उटागुशिमानिंदे ने अद्भुत पारी खेली।

fanny Utagushimaninde : मात्र 15 साल की उम्र में रवांडा की महिला क्रिकेटर ने इतिहास रच दिया है। युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने अपने टी20 डेब्यू मैच में ही सेंचुरी ठोक नया कारनामा कर दिखाया है। फैनी उटागुशिमानिंदे ने नाइजीरिया इनविटेशनल वीमेंस T20 प्रतियोगिता में घाना के खिलाफ शतक ठोका है।
फैनी उटागुशिमानिंदे ने गढ़ा कीर्तिमान
रवांडा की फैनी उटागुशिमानिंदे क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाली बैट्समैन बन गई हैं। लागोस के तफावा बालेवा स्क्वॉयर क्रिकेट ओवल में फैनी उटागुशिमानिंदे ने मात्र 65 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान फैनी उटागुशिमानिंदे ने 17 चौके जड़े। फिलहाल उनकी उम्र 15 साल 223 दिन है।
इनके नाम था ये रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इससे पूर्व वीमेंस क्रिकेट में टी20 पदार्पण मैच में शतक जड़ने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलोका के नाम था, जिन्होंने मात्र माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में ये कीर्तिमान रचा था।
