Wasim Jaffer Picks RCB Best Playing 11 : वसीम जाफर ने चुनी RCB की खतरनाक संभावित प्लेइंग 11, इस धांसू बल्लेबाज को किया बाहर

Wasim Jaffer Picks RCB Best Playing 11 : वसीम जाफर ने चुनी RCB की खतरनाक संभावित प्लेइंग 11, इस धांसू बल्लेबाज को किया बाहर
X

इमेज सोर्स - गूगल

वसीम जाफर ने संभावित प्लेइंग 11 से उस धांसू खिलाड़ी को बाहर कर दिया है, जिसने पिछले साल आरसीबी को चैंपियन बनाने में बड़ा रोल निभाया था।

Wasim Jaffer Picks RCB Best Playing 11 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के संभावित प्लेइंग 11 का चयन किया है। आश्चर्य की बात है कि वसीम जाफर ने संभावित प्लेइंग 11 से उस धांसू खिलाड़ी को बाहर कर दिया है, जिसने पिछले साल आरसीबी को चैंपियन बनाने में बड़ा रोल निभाया था।

इंग्लैंड के धांसू बैट्समैन को किया बाहर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने प्लेइंग 11 से इंग्लैंड के धांसू सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को बाहर कर दिया है और उनकी जगह इंग्लैंड के ही जैकब बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद उन्होंने नंबर 3 पर रजत पाटीदार को रखा है और फिर चौथे नंबर पर वेंकटेश अय्यर का नाम है।





लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन पर जोर

हालांकि, उन्होंने लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन पर भी जोर दिया है और कहा है कि अगर कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज आउट होता है तो फिर बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज को ही भेजना चाहिए। अगर खब्बू बल्लेबाज आउट होता है तो फिर वेंकटेश अय्यर को ऊपर भेजना चाहिए। फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को तरजीह देने की वजह फॉर्म हो सकती है क्योंकि हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फिल साल्ट शानदार लय में नहीं दिखे जबकि जैकब बेथेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

वसीम जाफर ने नंबर 5 पर टिम डेविड को जगह दी है, वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को नंबर 6 पर रखा है। इसके बाद लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए विख्यात रोमारियो शेफर्ड को नंबर 7 और क्रुणाल पांड्या को नंबर 8 पर रखा है। वहीं, स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल को भी संभावित प्लेइंग 11 में शामिल किया है। वहीं, इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा को रखा है।

वसीम जाफर ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल, सुयश शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर)

Tags

Next Story