Begin typing your search above and press return to search.

Virat Kohli World Cup 2023: बर्थडे बॉय का चला बल्ला: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने तोड़ा वनडे रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी की बराबरी...

Virat Kohli World Cup 2023: बर्थडे बॉय का चला बल्ला: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने तोड़ा वनडे रिकॉर्ड,  इस खिलाड़ी की बराबरी...
X
By Gopal Rao

Virat Kohli World Cup 2023: कोलकाता। सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 101) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

आज 35 वर्ष के हुए विराट ने ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में अपनी शतकीय पारी से यह उपलब्धि अपने नाम की। विराट ने अपने जन्मदिन पर सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। सचिन 452 पारियों में इस रिकॉर्ड तक पहुंचे थे जबकि विराट ने इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 277 पारियां ली हैं। विराट इसके साथ ही अपने जन्मदिन पर शतक बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे में सर्वाधिक शतक

  • 49 विराट कोहली (277 पारी )
  • 49 सचिन तेंदुलकर (452)
  • 31 रोहित शर्मा (251)
  • 30 रिकी पोंटिंग (365)
  • 28 सनत जयसूर्या (433)

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story