Begin typing your search above and press return to search.

विराट कोहली मिलने पहुंचे PAK दिव्यांग फैन, VIDEO हुआ वायरल... देखिए

विराट कोहली मिलने पहुंचे PAK दिव्यांग फैन, VIDEO हुआ वायरल... देखिए
X
By NPG News

नईदिल्ली I टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है और पाकिस्तान भी इसमें शामिल है। पाकिस्तान में विराट का क्रेज ऐसा है कि कुछ ऐसे फैन्स हैं, जो एशिया कप 2022 देखने सिर्फ इसलिए आए हैं कि विराट कोहली से मुलाकात हो जाए। ऐसी ही एक दिव्यांग फैन है पाकिस्तान की, जो विराट से मिलने के लिए बहुत दूर से आई और इस स्टार बल्लेबाज ने उसकी ख्वाहिश पूरी भी की। एशिया कप 2022 की तैयारियों में जुटे विराट ने प्रैक्टिस सेशन के बाद जाकर इस फैन से मुलाकात की और फिर उसके साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।

Paktv.tv के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस दिव्यांग फैन का वीडियो शेयर किया गया है। विराट से मिलने से पहले इस दिव्यांग लड़की ने कहा था कि वह बहुत दूर से विराट से मिलने आई है। और विराट से मुलाकात के बाद उसने बताया कि उन्होंने उसका हालचाल पूछा और बहुत अच्छे से उससे मुलाकात भी की। यह वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि क्यों पाकिस्तान में भी विराट का इतना क्रेज है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जाना है। विराट करीब दो महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। नेट सेशन में विराट ने बड़े-बड़़े शॉट्स लगाकर दिखा दिया है कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देखिए वीडियो...


Next Story