Begin typing your search above and press return to search.

विराट कोहली को करें गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर उठी मांग!!... जानिए क्या है मामला

विराट कोहली को करें गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर उठी मांग!!... जानिए क्या है मामला
X

 Virat Kohli

By NPG News

नई दिल्ली I टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, दोनों के देश-दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना भी होती है। हालांकि, यह दोनों खिलाड़ी हमेशा से ही एक दूसरे के काफी नजदीकी रहे हैं। ऐसा ही मंजर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी नजर आया था। लेकिन आखिर ऐसा क्या अचानक हो गया कि शनिवार को ट्विटर पर #ArrestKohli ट्रेंड करने लगा। पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक ऐसी खबर आई, जिससे सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल सहम गया। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरी ऐसा क्यो हो गया जो सोशल मीडिया पर विराट कोहली को गिरफ्तर करने की मांग उठ रही है? तो उसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

जानकारी के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम तमिलनाडु के मल्लूर का है। यहां दो दोस्त, पी. विग्नेश और धर्मराज क्रिकेट पर बात कर रहे थे। दोनों साथ में शराब भी पी रहे थे। विग्नेश रोहित शर्मा का फैन्स है। वहीं धर्मराज, विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम आरसीबी के प्रशंसक है। रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर खिलाड़ी और बेहतर कप्तान है, इसको लेकर शुरू हुई चर्चा बहस में बदल गई। धर्मराज बोलते समय थोड़ा हकलाता है। विग्नेश ने उसकी इसी कमजोरी को आरसीबी के प्रदर्शन से जोड़ लिया। इस बॉडी शेमिंग से धर्मराज गुस्सा गया। उसने शराब की बोतल उठाई और विग्नेश से सिर पर दे मारी। इसके बाद क्रिकेट बल्ले से भी उसे पीटा। बुरी तरह घायल विग्नेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद धर्मराज मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यूं तो दोनों दोस्त थे, लेकिन विग्नेश हमेशा उसके हकलाने की आदत के बहाने से आरसीबी का मजाक उड़ाता था।

Next Story