Virat Kohli Foreign Player : 'RCB की प्लेइंग 11 में कोहली हैं 5वें विदेशी खिलाड़ी?', सवाल सुन हैरान हुए विराट, तोड़ी चुप्पी
Virat Kohli Foreign Player : विराट कोहली ने कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं यहां अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं। मुझे जो हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, वैसा मैं करता हूं।

इमेज सोर्स - गूगल
Virat Kohli Foreign Player : IPL 2026 के उद्घाटन मैच में अपनी दिलकश बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले RCB के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली से एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा प्रश्न पूछा गया, जिसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। हालांकि, इस प्रश्न का जवाब देकर विराट कोहली ने प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी है।
विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में मिस्टर नैग्स ने विराट कोहली से मजाकिया लहजे में सवाल पूछा कि क्या RCB में 5 विदेशी क्रिकेटर खेल रहे हैं? ये सवाल सुनने के बाद विराट कोहली ठठाकर हंसते हैं और फिर जवाब देते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं पता। फॉरेन प्लेयर्स से पूछो, मैं थोड़े ही विदेशी खिलाड़ी हूं।
इसके बाद वे प्रश्न करने वाले मिस्टर नैग्स से पूछते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि वे एक फॉरेन प्लेयर हैं। इसपर इंटरव्यू लेने वाले मिस्टर नैग्स ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं।'
लंदन में पूरी फैमिली के साथ रहते हैं विराट कोहली
गौरतलब है कि किसी भी आईपीएल टीम में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं। हालांकि, विराट कोहली इनदिनों लंदन में ही पूरे परिवार के साथ रहते हैं और सिर्फ टीम इंडिया के मैच और आईपीएल खेलने के लिए भारत आते हैं लिहाजा मजाकिया अंदाज में ऐसे सवाल पूछे गये हैं।
इसके साथ ही विराट कोहली से उनकी हेयरस्टाइल और टैटू को लेकर सवाल किया गया कि क्या आप अपने लुक के बारे में लोगों से चर्चा करते हैं। इसपर विराट कोहली ने कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं यहां अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं। मुझे जो हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, वैसा मैं करता हूं। इससे अच्छी फीलिंग आती है और आप शानदार प्रदर्शन करते हैं।
