Begin typing your search above and press return to search.

Vinesh Phogat Disqualified: भारत को करारा झटका, विनेश फोगाट फाइनल से डिसक्वालीफाई, जानिए पूरा मामला

Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Vinesh Phogat Disqualified: भारत को करारा झटका, विनेश फोगाट फाइनल से डिसक्वालीफाई, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को सेमीफाइनल में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराकर इतिहास रचा था। वे ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थीं।

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पुष्टि की है कि विनेश फोगाट को वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। संघ ने कहा, "भारतीय दल को दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग में विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। टीम के भरसक प्रयासों के बावजूद, उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है और मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।"

मंगलवार को हुए मुकाबले में विनेश पहले राउंड में 1-0 से आगे थीं। आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक कर चार पॉइंट हासिल किए और फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल से पहले, विनेश ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लिवाच उकसाना को 7-5 से हराया था। उनका ओलंपिक में सफर शानदार रहा है।

फाइनल में विनेश का मुकाबला अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से होना था, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सारा एन हिल्डब्रांड विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला आठ अगस्त को रात 12:30 बजे खेला जाना था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story