Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO-गौतम गंभीर से झगड़े के बाद मंदिर पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी साथ दिखीं, यूजर्स बोले- पहले लड़ाई करो फिर...

VIDEO-गौतम गंभीर से झगड़े के बाद मंदिर पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी साथ दिखीं, यूजर्स बोले- पहले लड़ाई करो फिर...
X
By Gopal Rao

नईदिल्ली I विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सोमवार को मैदान पर भिड़ंत हो गई। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के मुकाबले के बाद विराट और गंभीर भिड़ गए। उनकी लड़ाई चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस मैच में विराट ने गंभीर से लड़ाई करने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक से भी भिड़े थे। वहीं अब विराट कोहली एक मंदिर में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन करते हुए दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली धोती और गले में शॉल बंधे दिखे, जबकि दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साड़ी पहने नजर आ रही हैं। गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद विराट कोहली पर फाइन लगा था। उनका 100 प्रतिशत मैच फीस काट लिया गया था। जिस दिन विराट कोहली ने गौतम गंभीर से लड़ाई की थी, उसी दिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का बर्थडे भी था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मैच दिल्ली में है। इस मैच के लिए विराट और अनुष्का दिल्ली आ गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद भगवान के दर्शन। वहीं दूसरे ने लिखा- पहले लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ। देखिए वीडियो...

जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में अभी एक मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिला था। अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है। जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की ये अपकमिंग फिल्म नाम चकदा एक्सप्रेस है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story