Vaibhav Suryavanshi : IPL 2026 के आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी की दहाड़, 'कितने रन मारेंगे' का दिया मजेदार जवाब, टारगेट सेट
Vaibhav Suryavanshi : पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये खर्च कर टीम के साथ जोड़ा था।

Vaibhav Suryavanshi : बिहार के लाल और राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं और अपना गोल सेट कर दिया है। 14 साल का ये प्लेयर RR की तरफ से धांसू प्रदर्शन करने के लिए बेकरार है।
'कितने रन मारेंगे' का दिया मजेदार जवाब
IPL 2026 की शुरुआत होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने मीडिया से बात की और उनके सवालों का बखूबी जवाब दिया। एक पत्रकार ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि इस आईपीएल में आपने क्या लक्ष्य तय किए हैं और कितने रन मारने हैं, आपका प्लान क्या है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने टका-सा जवाब दिया कि "ऐसे सवाल पूछोगे तो मैं 2000-3000 रन बोल दूंगा।"
"आईपीएल 2026 का खिताब जीतना लक्ष्य"
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने स्पष्ट कहा कि मैं बस पूरी प्रक्रिया को फॉलो कर रहा हूं...न कि रनों का टारगेट सेट कर रहा हूं। किसी भी प्लेयर का निजी लक्ष्य पर कोई ध्यान नहीं है और हम सभी इस बार आईपीएल 2026 का खिताब जीतना चाहते हैं।
गौरतलब है कि पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये खर्च कर टीम के साथ जोड़ा था।
