Begin typing your search above and press return to search.

दो महिला क्रिकेटर्स ने रचाई शादी: नौ साल तक साथ में खेलीं क्रिकेट, लंबे रिलेशनशिप के बाद कर ली है शादी... देखें फोटो

दो महिला क्रिकेटर्स ने रचाई शादी: नौ साल तक साथ में खेलीं क्रिकेट, लंबे रिलेशनशिप के बाद कर ली है शादी... देखें फोटो
X
By NPG News

नईदिल्ली 31 मई 2022 I पहले प्यार उम्र और जात-पात नहीं देखता था। अब बदलते वक्त के साथ समलैंगिक विवाहों में भी बढोतरी हुई है। वैसे यह क्रिकेटर्स की कोई पहली लेस्बियन जोड़ी नहीं है, जिसने शादी की हो, इनसे पहले भी क्ई फीमेल क्रिकेटर्स एक दूसरे का हाथ थाम चुके हैं।

दरअसल, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नेट सीवर ने अपनी टीममेट कैथरीन ब्रंट के साथ 29 मई (रविवार) को शादी कर ली है. पूर्व क्रिकेटर और ब्रॉडकास्टर ईशा गुहा ने दोनों की शादी की कई तस्वीरें अपने ऑफिशियर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने अक्टूबर 2019 में सगाई किया था और अब दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया. वैसे दोनों की शादी आधिकारिक तौर पर सितंबर 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. दोनों महिला खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत में अहम भूमिका निभाई थीं. फिर जुलाई 2018 में साउथ अफ्रीका की डेन वान निकर्क और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने शादी की थी.

कैथरीन ब्रंट और नेट सीवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था. उस वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम ने पहले तीन गेम गंवा दिए थे, लेकिन बाद में लगातार जीत दर्ज कर उसन फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि फाइनल में इंग्लैंड को मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड टीम का ध्यान अब अगले साल होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप पर होगा, जो साउथ अफ्रीका में खेला जाना है.

Next Story