Begin typing your search above and press return to search.

Replacement offer : इंग्लैंड के इन दो क्रिकेटर्स ने ठुकराया रिप्लेसमेंट का ऑफर, IPL खेलने से किया इनकार

Replacement offer : इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज बेन डकेट ने भी काउंटी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए फ्रेंचाइजी से 2 करोड़ रुपये का करार तोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने DC फैंस से भी माफी मांगी थी

Replacement offer : इंग्लैंड के इन दो क्रिकेटर्स ने ठुकराया रिप्लेसमेंट का ऑफर, IPL खेलने से किया इनकार
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Replacement offer : 28 मार्च यानी आज से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों ने मुकम्मल तैयारी की है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजी ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को लेकर इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों से बात की है।

इन दो क्रिकेटर्स ने ठुकराया रिप्लेसमेंट का ऑफर

बड़ी बात ये है कि इंग्लैंड के दोनों क्रिकेटर्स ने आईपीएल का ऑफर ठुकरा दिया है। ये क्रिकेटर्स है - विकेटकीपर जेमी स्मिथ और तेज गेंदबाज जोश टंग। इन दोनों क्रिकेटर्स ने आईपीएल में खेलने के ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे या नहीं।


बेन डकेट ने भी तोड़ा है करार

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज बेन डकेट ने भी काउंटी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए फ्रेंचाइजी से 2 करोड़ रुपये का करार तोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने DC फैंस से भी माफी मांगी थी और कहा था कि वे इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर चिंतित हैं। वे रेड बॉल स्किल्स पर काम करना चाहते हैं।

Next Story