IPL 2026 : "प्लीज अच्छी पिच बनाइए...", IPL में लगातार 200 प्लस का स्कोर बनने पर भड़का ये गेंदबाज
IPL 2026 : अब तक खेले गये तीन मैच में 4 दफे 200 प्लस का स्कोर बन चुका है। खास बात ये है कि ये स्कोर चेज भी हुए हैं।

इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 : आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। अबतक 3 मैच खेले गये हैं, जिनमें दो मैच में 200 प्लस का स्कोर बन चुका है। बड़ी बात ये है कि ये स्कोर भी चेज हो जा रहे हैं लिहाजा गेंदबाज परेशान हैं। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाज ने भारतीय पिच को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने भारतीय पिचों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। तबरेज शम्सी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "तो क्या अभी भी अच्छे गेंदबाजों को इन बड़े स्कोर वाले मैचों में पिटते हुए देखना मजेदार है? ये कमाल के गेंदबाज हैं और उन्हें अपनी योग्यता दिखाने का मौका भी नहीं मिल रहा है क्योंकि सबकुछ तो उनके खिलाफ है। प्लीज अच्छी पिच बनाइए।"
तबरेज शम्सी के इस ट्वीट पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी सहमति जतायी और लिखा कि मुश्किल हो गई है। मुझे लगता है कि लगातार विकेट लेते रहना होगा। अगर आप रन बचाने की कोशिश करते हैं तो ये काम नहीं आने वाला क्योंकि हर टीम के पास अच्छे बल्लेबाज हैं। ऊपर से इम्पैक्ट प्लेयर का भी नियम है। ऐसे में विकेट ही लेने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि अब तक खेले गये तीन मैच में 4 दफे 200 प्लस का स्कोर बन चुका है। खास बात ये है कि ये स्कोर चेज भी हुए हैं।
