Begin typing your search above and press return to search.

रेसलर द ग्रेट खली अचानक रो पड़े, आंख से छलका आंसू... VIDEO आया सामने... देखें

रेसलर द ग्रेट खली अचानक रो पड़े, आंख से छलका आंसू... VIDEO आया सामने... देखें
X
By NPG News

नईदिल्ली I द ग्रेट खली को अपने बड़े बड़े पहलवानों को धूल चटाते हुए देखा होगा। विदेशों में रेसलिंग कम्पटीशन में खली ने कई बड़े पहलवानों को एक हाथ से उठाकर विंग से बाहर कर दिया था। लेकिन कभी आपने इस पहाड़ जैसे आदमी को बच्चों की तरह रोते हुए देखा है।

दरअसल, शुक्रवार को द ग्रेट खली मीडिया के सामने आए। कैमरे की लाइट्स धड़ाधड़ चमकती है और कैमरामैन उनसे पूछते हैं कि 50वें जन्मदिन के जश्न की तैयारी क्या है? यहां खली आते तो खुशी-खुशी हैं, लेकिन कुछ ही देर में उनका चेहरे पर उदासी छा जाती है और वह आंसू पोछने के अंदाज में चले जाते हैं। वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ ने कुछ लोग मीम भी बना रहे हैं। उनके रोने का मजाक भी बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी महीने 27 अगस्त को द ग्रेट खली 50 वर्ष के हो जाएंगे। वह WWE छोड़ने के बाद से जालंधर में पहलवानों को ट्रेनिंग देते हैं। हाल ही में खली का वीडियो वायरल हुआ था, जो टोल प्लाजा का था। टोल के कर्मचारी उनपर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, खली ने बाद में एक वीडियो जारी करते हुए पूरी बात बताई थी। देखिए वीडियो...

Next Story