Begin typing your search above and press return to search.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, फिटनेस हासिल करने के लिए जमकर बहा रहे हैं पसीना.... इंस्टाग्राम में शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, फिटनेस हासिल करने के लिए जमकर बहा रहे हैं पसीना.... इंस्टाग्राम में शेयर किया वीडियो
X
By NPG News

नईदिल्ली 18 दिसंबर 2021 I टीम इंडिया के स्टार ऑलराउडर हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। वो फिट होने के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला लिया है। इस घरेलू टूर्नामेंट में वो बड़ौदा की तरफ से हिस्सा लेने वाले थे। साल 2019 से वो पीठ के निचले हिस्से में चोट से परेशान है। इस वजह से वो लगातार गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे थे। 28 साल के हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 9 वीडियो क्लिप शेयर की। इसमें वो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ इंस्टाग्राम स्टोरी में वो जॉगिंग और वार्मअप करते हुए नजर आ रहे हैं। अगले कुछ वीडियो में कई तरह की एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2019 में जबसे उनकी सर्जरी हुई है तब वो पूरी तरह से फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। हाल में खेले गए आईससी टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। साल 2021 में उन्होंने 6 वनडे मैचों में 27.50 की औसत से सिर्फ 165 रन ही बनाए। वहीं 11 टी-20 इंटरनेशनल में वो 27.50 की औसत से 165 रन ही बना सके।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया है। एमआई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन रखा है। हार्दिक 2015 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। उन्होंने रिलीज किए जाने के बाद एक भावुक पोस्ट भी लिखा था कि मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा, मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो रिश्ते बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।

Next Story