Begin typing your search above and press return to search.

Team India Zimbabwe tour : टीम इंडिया करेगी जिम्बॉब्वे का दौरा, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

Team India Zimbabwe tour : इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2022 में तीन वन-डे और 2024 में 5 टी20 मैचों की सीरीज जिम्बॉब्वे दौरे पर खेली थी।

Team India Zimbabwe tour : टीम इंडिया करेगी जिम्बॉब्वे का दौरा, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Team India Zimbabwe tour : भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बॉब्वे के दौरे पर भी जाएगी। ये दौरा जुलाई के महीने में होगा, जहां टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इस दौरे पर 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

टीम इंडिया करेगी जिम्बॉब्वे का दौरा

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्लेयर आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं। आईपीएल की समाप्ति के बाद लगातार दौरे हैं। टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के साथ-साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर भी जाएगी। इसके बाद जिम्बॉब्वे से भी सीरीज का एलान कर दिया गया है लिहाजा ये साल टीम इंडिया के लिए बेहद बिजी रहने वाला है।


BCCI ने जारी किया शेड्यूल

जिम्बॉब्वे दौरे पर पहला टी20 मैच हरारे में 23 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई को दूसरा टी20 मैच हरारे और तीसरा टी20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2022 में तीन वन-डे और 2024 में 5 टी20 मैचों की सीरीज जिम्बॉब्वे दौरे पर खेली थी।

Next Story