Begin typing your search above and press return to search.

टीम इंडिया ने टेके घुटने ,ओबेड मैकॉय ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- ये मेरी मां के लिए, किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

(Obed McCoy) (Tea, India)

टीम इंडिया ने टेके घुटने ,ओबेड मैकॉय ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- ये मेरी मां के लिए, किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
X
By NPG News

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद से टीम इंडिया को ऐसा बैकफुट पर ढकेला, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज उबर ही नहीं पाए। मैकॉय की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को महज 138 रनों पर ही समेट दिया। इस खास प्रदर्शन के लिए मैकॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैकॉय ने अपना यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपनी मां के नाम किया और इसके पीछे एक खास वजह भी है, जो आपका दिल जीत लेगी।

ओबेड मैकॉयकी अगुआई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने दूसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई. इसके बाद विंडीज टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बना दिए और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. विंडीज टीम ने इस तरह 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी की. सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 2 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

मैकॉय ने यह अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, 'यह मेरी मां के लिए, वह बीमार है और उन्होंने हमेशा मुझे बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया है। पहली गेंद पर विकेट से भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना। मैं हमेशा पावरप्ले में विकेट की तलाश में रहता हूं। मैं क्लीन माइंड के साथ इस मैच को खेलने उतरा था। पिछले मैच में मैं जरूरत से ज्यादा सोच रहा था। इससे मुझे चुनौती मिलती है मैं खुद को मिली सारी चुनौतियों और अनुभव के लिए शुक्रगुजार हूं।

25 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 6 विकेट लिए. यह टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. पहली बार भारत के खिलाफ किसी गेंदबाज ने 6 विकेट लिए. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 68 रन से जीत मिली थी. तब उसने 190 रन का स्कोर बनाया था. लेकिन इस मैच में उसके बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे

मैकॉय ने कप्तान रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में छह विकेट लेने वाले मैकॉय दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले कोई भी गेंदबाज भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में पांच या इससे ज्यादा विकेट नहीं ले पाया था।

Next Story