T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में भारत का जलवा, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना विश्व चैंपियन; फाइनल मैच में भारत के नाम दर्ज हुए ये नए रिकॉर्ड्स
T20 World Cup 2026 आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप का यह 10वां संस्करण था जिसे भारत ने अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट की जीत के साथ इंडियन टीम ने कई रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां भी दर्ज की है। आईए जानते हैं इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में क्या कुछ रहा खास!

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
T20 World Cup 2026: जब भी भारतीय टीम कोई क्रिकेट मैच जीतती है तो पूरे देश का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं होता। इसी तरह की धूम 8 मार्च को पूरे देश में दिखी जब भारत ने T20 World Cup 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने भी उन देशों की लिस्ट में जगह बना ली है जिनके नाम शीर्ष टीमों के रूप में दर्ज है। आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप का यह 10वां संस्करण था जिसे भारत ने अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट की जीत के साथ इंडियन टीम ने कई रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां भी दर्ज की है। आईए जानते हैं इस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में क्या कुछ रहा खास!
आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत
2026 का यह वर्ल्ड कप मैदान के अंदर जितना रोमांचक था इस पर उतनी ही घमासान राजनीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई। इसी वजह से ही बांग्लादेश को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था और स्कॉटलैंड की एंट्री हुई थी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका दोनों ने मिलकर किया है साथ ही सुरक्षा मानकों की दृष्टि से मुख्यत: पाकिस्तान और भारत के मैच श्रीलंका में करवाए गए थे। T20 World Cup 2026 का शुभारंभ 7 फरवरी को हुआ था जो कि लगभग 1 महीने बाद 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हुआ। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के मध्य खेला गया जिसमें दोनों देशों के दर्शकों का प्रोत्साहन देखने लायक था। इस पूरे टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया जिनके बीच कुल 55 मैच खेले गए।
सुपर–8 में शामिल टीम
भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचना किसी संघर्ष से कम नहीं था। जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते जा रहे थे मुकाबला और भी रोमांचक साथ ही कठिन भी होता जा रहा था। Super–8 में पहुंचने वाली टीम कुछ इस प्रकार से हैं– भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड। इन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए जी–जान लगाकर एक दूसरे को हराने का प्रयास किया। इस तरह से अंत में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ही फाइनल में पहुंच पाई।
ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला (T20 Mens World Cup 2026 Final Match)
8 मार्च 2026 को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थी दोनों ही टीमें इस सोच के साथ मैदान पर उतरी थी कि आज यह ट्रॉफी हमारी ही होनी चाहिए। अगर न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीत जाता तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होती है क्योंकि न्यूजीलैंड ने आज तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप नहीं जीता है। भारतीय टीम के शूरवीरों ने भी अपना जलवा दिखाया और न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत की उपलब्धियां
वर्ल्ड कप की इस जीत के बाद भारत के नाम कई उपलब्धियां भी दर्ज हुई है।
- भारत की यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है यानी भारतीय टीम ने सबसे पहला वर्ल्ड कप 2007 में जीता था फिर 2024 और उसके बाद 2026 में।
- भारत अब तीन बार(अधिकतम) T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।
- फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बॉलर जसप्रीत बुमराह को और मैन ऑफ द सीरीज, सर्वोच्च स्कोरर संजू सैमसन को दिया गया है।
- इस मैच में भारत ने कुल 255 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड को 159 पर ही ऑल आउट कर दिया।
दोनों टीमों के प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार से थे
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सिफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी।
