Sunil Gavaskar : 'विदेशी क्रिकेटर्स नहीं मानेंगे ऐसे...', सुनील गावस्कर ने लगाई लताड़, सभी फ्रेंचाइजी को दी अहम सलाह
Sunil Gavaskar : सुनील गावस्कर ने कहा कि कुछ क्रिकेटर तो ऐसे होते हैं, जो फ्रेंचाइजी द्वारा सेलेक्ट होने के बाद इत्तला करते हैं कि वे उपलब्ध नहीं हो सकेंगे, ऐसे में टीम की पूरी प्लानिंग खराब हो जाती है।

सोर्स इमेज - गूगल
Sunil Gavaskar : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज होने में पांच दिन शेष हैं। सभी फ्रेंचाइजी अपने अंतिम एकादश को लेकर परेशान है क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी चोटिल होने और अंत समय में नाम वापस लेने की जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि सभी टीमों को अब सख्त रूख अपनाना चाहिए।
'विदेशी क्रिकेटर्स नहीं मानेंगे ऐसे...'
अंत समय में आईपीएल से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा है कि टूर्नामेंट से हटने वाले प्लेयर्स को ड्रॉप कर देना चाहिए। फ्रेंचाइजी प्लेयर्स को कई सुविधाएं देती है, उनकी हमेशा मेहमाननवाजी की जाती है और आईपीएल के दौरान साथ रहने वाली उनकी फैमिली का खर्च भी उठाती है, जिसका कई खिलाड़ी गलत फायदा उठा रहे हैं। कई प्लेयर्स ने ऑक्शन में नाम दिया और टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नाम वापस ले लिया।
"टीम की पूरी प्लानिंग हो जाती है खराब..."
इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने कहा कि टी20 वर्ल्डकप खत्म हो गया है और कई प्लेयर्स चोटिल भी हुए होंगे लेकिन अधिकांश मामले ऐसे नहीं होते। कुछ क्रिकेटर तो ऐसे होते हैं, जो फ्रेंचाइजी द्वारा सेलेक्ट होने के बाद इत्तला करते हैं कि वे उपलब्ध नहीं हो सकेंगे, ऐसे में टीम की पूरी प्लानिंग खराब हो जाती है। फ्रेंचाइजी का भी मनोबल गिर जाता है। अगर क्रिकेटर्स ने IPL के लिए कमिटमेंट किया है तो उन्हें हर हाल में टीम में शामिल होना चाहिए और क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए।
