एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक राज्य स्तरीय क्रीड़ा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता

रायपुर 26 दिसम्बर 2021। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक राज्य स्तरीय क्रीड़ा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2021 का आयोजन रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर शारिरीक शिक्षण विभाग पं0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, आउटडोर स्टेडियम बुढ़ातालाब रायपुर खेल संचालनालय परिसर रायपुर, पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम सांईस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त आयोजन में क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत बालक एवं बालिका दोनो वर्गो में 14 वर्ष तथा 19 वर्ष हेतु खेल प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता, रायपुर में आयोजित बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खेलों के नाम निम्नानुसार हैः-
एथलेटिक, (100, 200, 400, 800, 1500, 4'100, 4'400), ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, तवा फेक, 3 कि0मी0 पैदल चाल (ळ), 5 कि0मी0 पैदल चाल (ठ), शटल बैडमिंटन, फुटबाॅल, हैंडबाॅल, कबड्डी, खो-खो, ताईक्वान्डो, वाॅलीबाॅल, तीरंदाजी, बाॅस्केट बाॅल, बाॅक्सिंग, तैराकी (50 व 100 मीटर फ्री स्टाईल), कुश्ती, टेबल टेनिस एवं कराते उक्त आयोजन 14 वर्ष आयु वर्ग एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित किये जा रहे है।
इसी प्रकार एकलव्य विद्यालयों के बीच बौद्विक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम सांईस कालेज मैदान रायपुर मे आयोजित है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय बौद्विक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता, रायपुर में आयोजित विधाओं के नाम बालक/बालिका दोनों आयु वर्ग सहित निम्नानुसार हैः-
बौद्विक प्रतियोगिता अंतर्गत तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नमंच प्रतियोगिता, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंतर्गत शास्त्रीय संगीत, लोक गायन, वाद्य (Solo and Group), शास्त्रीय नृत्य (Solo and Group), लोक नृत्य (Solo and Group) उक्त आयोजन भी 14 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 23 दिसम्बर एवं 24 दिसम्बर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संभाग स्तर से चयनित होकर लगभग 1300 से अधिक विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगे। राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक बौद्विक प्रतियोगिता का उद्घाटन मान्नीय डाॅ0 प्रेमसाय सिंह टेकाम जी मंत्री छग शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मुख्य अतिथ्य, मान्नीय द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव छ0ग0 शासन की अध्यक्षता, मान्नीय विकास उपाध्याय जी संसदीय सचिव छग शासन एवं विधायक रायपुर पश्चिम एवं मान्नीय ऐजाज ढेबर जी महापौर नगर निगम रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगां। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुये अधिकारियों को कार्य सौपे गये है। विभाग के क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. चन्द्रनाथ बाजपेयी द्वारा बताया गया कि शम्मी आबिदी आई.ए.एस. आयुक्त महोदय एवं कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारिया कराई जा रही है। उक्त आयोजन के नोडल अधिकारी एवं संगठन सचिव सहायक आयुक्त रायपुर तारकेश्वर देवांगन द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कार्यो को समय-सीमा मे पूर्ण करा लिया जावेगा।
