Begin typing your search above and press return to search.

SRH vs MI IPL, IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Pitch Report: SRH के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी, जानिए पिच रिपोर्ट, मैच का प्रीव्यू, मौसम और अहम आंकड़े

SRH vs MI IPL, IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 27 मार्च को खेला जाना है। दोनों टीम इस सीजन अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।

SRH vs MI IPL, IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Pitch Report: SRH के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी, जानिए पिच रिपोर्ट, मैच का प्रीव्यू, मौसम और अहम आंकड़े
X
By Ragib Asim

SRH vs MI IPL, IPL 2024 Dream11 Team Prediction, Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 27 मार्च को खेला जाना है। दोनों टीम इस सीजन अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। SRH और MI सीजन का अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

MI का पलड़ा रहा है भारी

IPL के इतिहास में SRH और MI के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। SRH को सिर्फ 9 मैच में जीत मिली है और उन्हें 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 में दोनों टीम 2 बार आमने-सामने हुई थी और दोनों मैच में MI को जीत मिली थी। MI का SRH के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रन और SRH का MI के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन है।

MI के संभावित प्लेइंग इलेवन

MI के लिए बल्लेबाजी में कप्तान हार्दिक पांड्या से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वह गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए थे। रोहित शर्मा को भी शुरुआत तो अच्छी मिली थी, लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे।

संभावित एकादश: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड।

SRH के संभावित प्लेइंग इलेवन

SRH की टीम अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार गई थी। ऐसे में वह अपना दूसरा मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी। शीर्ष क्रम में मयंक अग्रवाल और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाजों से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

संभावित एकादश: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे और टी नटराजन।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

SRH: नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा। MI: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और मोहम्मद नबी।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

क्लासेन ने पिछले 10 मुकाबलों में 176.53 की स्ट्राइक रेट से 459 रन बनाए हैं। अभिषेक के बल्ले से पिछले 9 मैच में 146.1 की स्ट्राइक रेट से 459 रन निकले हैं। ईशान ने पिछले 10 मुकाबलों में 149.72 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 12 विकेट झटके हैं। पीयूष के खाते में पिछले 10 मैच में 12 विकेट आए हैं। नटराजन ने पिछले 8 मैच में 9 विकेट लिया है।

हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन (कप्तान)

बल्लेबाज: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल।

ऑलराउंडर्स: एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या और मार्को जानसन।

गेंदबाज: पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), टी नजराजन, गेराल्ड कोएत्जी और मयंक मारकंडे।

MI और SRH के बीच होने वाला यह मैच 26 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story