Begin typing your search above and press return to search.

SRH vs LSG Pitch Report: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 8 मई को होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।

SRH vs LSG Pitch Report: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट
X
By Ragib Asim

SRH vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 8 मई को होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस संस्करण में यहां पर 7 मैच खेले जाने हैं। यह इस संस्करण का 5वां मुकाबला होगा और SRH की टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

कैसी होगी पिच की स्थिति?

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्‍टेडियम की पिच लाल और काली मिट्‌टी से तैयार हुई है। यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पिछले मैच में SRH ने 201/3 का स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान रॉयल्स यह मैच 1 रन से हार गई थी।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 8 मई को हैदराबाद में गर्मी होगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। मैच के दौरान 49 प्रतिशत बारिश की भी संभावना है।

राजीव गांधी स्टेडियम के कुछ प्रमुख आंकड़े

यह मैदान IPL के 75 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 34 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मैच जीते हैं। यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड SRH (277/3 बनाम MI, 2024) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स (DC) (80 बनाम SRH, 2013) के नाम है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन और दूसरी पारी का 155 रन है।

राजीव गांधी स्टेडियम में दोनो टीमों के आंकड़े

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है। इस मैच को LSG ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। SRH ने इस स्टेडियम में 55 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 33 मुकाबलों में उसे जीत मिली है और 21 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 277 रन है। टीम का सबसे छोटा स्कोर 96 रन है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी

  • ट्रेविस हेड ने पिछले 10 मुकाबले में 189.74 की स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए हैं।
  • अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैच में 198.64 की स्ट्राइर रेट से 294 रन बनाए हैं।
  • केएल राहुल ने पिछले 10 मैच में 142.91 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं।
  • मार्कस स्टोइनिस ने पिछले 10 मुकाबलों में 349 रन बनाए हैं।
  • टी नटराजन ने पिछले 8 मैच में 15 विकेट और नवीन उल हक ने 6 मैच में 8 विकेट लिए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story