David Payne : सनराइजर्स हैदराबाद ने एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इंग्लैंड के इस अनुभवी क्रिकेटर को किया शामिल
David Payne : डेविड पेन ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में काफी फेमस हैं। ये पहला मौका होगा, जब डेविड पेन आईपीएल में पदार्पण करेंगे और अपना पहला मैच खेलेंगे।

इमेज सोर्स - गूगल
David Payne : सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से मात्र 4 दिन पहले SRH ने घोषणा की है कि इंग्लैंड के डेविड पेन अब एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट होंगे।
एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का एलान
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर और बायें हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, 35 वर्षीय डेविड पेन अबतक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं। इंग्लैंड के लिए डेविड पेन ने मात्र एक वन-डे इंटरनेशनल मैच खेला है लेकिन वे 233 टी20 मुकाबले खेलकर 304 विकेट चटका चुके हैं।
बिग बैश लीग में फेमस हैं डेविड पेन
इंग्लैंड के डेविड पेन ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में काफी फेमस हैं। ये पहला मौका होगा, जब डेविड पेन आईपीएल में पदार्पण करेंगे और अपना पहला मैच खेलेंगे। गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
