SRH ko Jhatka : सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, KKR के खिलाफ नहीं खेल पाएगा ये धाकड़ तेज गेंदबाज, ईशान किशन की बढ़ी मुश्किलें
SRH ko Jhatka : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का एक और धाकड़ तेज गेंदबाज अबतक फिट नहीं हो पाया है और चोटिल है।

इमेज सोर्स - गूगल
SRH ko Jhatka : कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस झटके की उम्मीद SRH टीम मैनेजमेंट को भी नहीं थी लेकिन इस झटके के बावजूद क्रिकेटर्स के हौसले बुलंद हैं।
सनराइजर्स को लगा तगड़ा झटका
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का एक और धाकड़ तेज गेंदबाज अबतक फिट नहीं हो पाया है और चोटिल है। उस फास्ट बॉलर का नाम है - ब्रायडन कार्स। 30 वर्षीय इंग्लैंड का ये तेज़ गेंदबाज बीते दिनों आरसीबी के मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गया था लेकिन अबतक फिट नहीं हो पाया है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
हैदराबाद की गेंदबाजी है कमजोर कड़ी
गौरतलब है कि आरसीबी के खिलाफ खेले गये पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी ही उसे ले डूबी। SRH के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रायडन कार्स अबतक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं लिहाजा केकेआर के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
पैट कमिंस भी हैं इंजर्ड
आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी इंजर्ड हैं लिहाजा वे भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। हालांकि, वे टीम से जुड़ चुके हैं और बताया जा रहा है कि वे सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
