Begin typing your search above and press return to search.

New Zealand vs South Africa : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती टी20 सीरीज, 33 रनों से दी मात, कॉनर एस्टरहुइजन बने हीरो

New Zealand vs South Africa : इस मैच में कॉनर एस्टरहुइजन ने तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।

New Zealand vs South Africa : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती टी20 सीरीज, 33 रनों से दी मात, कॉनर एस्टरहुइजन बने हीरो
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

New Zealand vs South Africa : न्यूजीलैंड के दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है। क्राइस्टचर्च में खेले गये आखिरी टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को 33 रनों से मात दे दी। इस मैच में कॉनर एस्टरहुइजन ने तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।

द. अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती टी20 सीरीज

क्राइस्टचर्च में खेले गये पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत कोई खास नहीं रही। मात्र 21 रनों के कुल स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज टोनी जॉर्जी मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद मुल्डर और रुबिन हरमन ने पारी को संभाला। मुल्डर ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली, वहीं, रुबिन ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।


कॉनर एस्टरहुइजन बने हीरो

इसके बाद मैदान पर उतरे कॉनर एस्टरहुइजन ने मात्र 33 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों की तूफानी पारी खेली। कॉनर एस्टरहुइजन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 154 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब ने सबसे बड़ी पारी खेली और 19 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए।

Next Story