Sourav Ganguly on Rinku Singh : रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात, अजिंक्य रहाणे को दी ये अहम सलाह

Sourav Ganguly on Rinku Singh : रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात, अजिंक्य रहाणे को दी ये अहम सलाह
X

इमेज सोर्स - गूगल

Sourav Ganguly on Rinku Singh : बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मो. शमी भी मौजूद थे।

Sourav Ganguly on Rinku Singh : भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर बड़ी बात कही है और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को एक अहम सलाह भी दी है।

रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली की बड़ी बात

सौरव गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है रिंकू सिंह केकेआर की तरफ से काफी नीचे बल्लेबाजी करते हैं, जबकि वो उससे अच्छे बल्लेबाज हैं और ऊपर खेल सकते हैं लिहाजा अजिंक्य रहाणे को उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का तरीका ढूंढना चाहिए। सौरव गांगुली ने बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर ये बातें कहीं।


बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सत्र के लॉन्च के मौके पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मो. शमी भी मौजूद थे।

केकेआर का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर टीम का प्रदर्शन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है। केकेआर की टीम अबतक खेले गये तीन मैच में से एक भी नहीं जीत पायी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका, जिसके बाद केकेआर को एक अंक प्राप्त हुए थे।

Tags

Next Story