Ganguly on Gambhir : 'सख्त होने की नहीं है जरूरत..', हेड कोच गौतम गंभीर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान
Ganguly on Gambhir : उन्होंने गौतम गंभीर को बेहतर इंसान बताते हुए कहा कि टीम में शानदार माहौल बेहतर सोच से आता है लिहाजा सख्त होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इमेज सोर्स - गूगल
Ganguly on Gambhir : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि उन्हें अधिक सख्त होने की जरूरत नहीं है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ भी की है।
'सख्त होने की नहीं है जरूरत..'
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को अहम सलाह देते हुए कहा है कि वे एक शानदार कंपटीटर हैं और हमेशा जीतना चाहते हैं लेकिन जीतने की चाह में अधिक सख्त और रूखा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे टीम के माहौल पर असर पड़ता है। उन्होंने गौतम गंभीर को बेहतर इंसान बताते हुए कहा कि टीम में शानदार माहौल बेहतर सोच से आता है लिहाजा सख्त होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
गंभीर की कोचिंग में टी20 टीम का शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत की टी20 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके कार्यकाल में टीम ने दो मर्तबा ICC ट्रॉफी का खिताब जीता है। साल 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया था। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
