Begin typing your search above and press return to search.

Arjun Tendulkar : पापा सचिन नहीं..ये बिग हिटर है अर्जुन तेंदुलकर का आइडल, किया खुलासा, बताया क्यों मुंबई छोड़ गये गोवा

Arjun Tendulkar : मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कम मौके मिलने पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि हर प्लेयर्स मौके की तलाश में रहता है, कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता है लिहाजा जब मौके मिले तो भुनाना होता है।

Arjun Tendulkar : पापा सचिन नहीं..ये बिग हिटर है अर्जुन तेंदुलकर का आइडल, किया खुलासा, बताया क्यों मुंबई छोड़ गये गोवा
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Arjun Tendulkar : क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए ट्रेड डील में शार्दुल ठाकुर एलएसजी से मुंबई गये और अर्जुन तेंदुलकर LSG का हिस्सा बन गये। हालांकि, इन सबके बीच अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आइडल प्लेयर का नाम बता सभी को चौंका दिया है।


पापा सचिन नहीं हैं अर्जुन तेंदुलकर के आइडल

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर अपने पापा सचिन तेंदुलकर को नहीं बल्कि सिक्सर किंग युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इसकी बड़ी वजह भी सामने है क्योंकि अर्जुन तेंदुलकर भी युवराज सिंह की तरह एक खब्बू बल्लेबाज हैं। हालांकि, जब उनसे ये पूछा गया कि क्या युवराज सिंह की गेंदबाजी भी पसंद है तो उन्होंने तपाक से कहा कि युवराज सिंह एक स्पिनर थे और वे एक पेसर हैं।


क्यों मुंबई छोड़ गोवा गये अर्जुन?

अर्जुन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने मुंबई छोड़कर गोवा रणजी टीम के साथ जाने का फैसला लिया। अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि ये फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया क्योंकि मुझे वहां खेलने के अधिक मौके मिलते। उन्होंने ये भी माना कि मुंबई में मुकाबला बेहद कड़ा था लिहाजा एक क्रिकेटर के तौर पर उभरने और अनुभव हासिल करने के लिए गोवा सही टीम थी।

वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कम मौके मिलने पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि हर प्लेयर्स मौके की तलाश में रहता है, कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता है लिहाजा जब मौके मिले तो भुनाना होता है।

Next Story