Begin typing your search above and press return to search.

ICC Women's T20I Ranking : ICC टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत ने लगाई छलांग, टॉप 10 बल्लेबाजों में दो भारतीय शामिल

ICC Women's T20I Ranking : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भरोसेमंद बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 11वें पायदान पर बरकरार हैं।

ICC Womens T20I Ranking : ICC टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत ने लगाई छलांग, टॉप 10 बल्लेबाजों में दो भारतीय शामिल
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

ICC Women's T20I Ranking : टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की महिलाओं की ताजा ICC रैंकिंग जारी हो गई है। इस रैकिंग के मुताबिक भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है, वहीं दूसरी तरफ शेफाली वर्मा नंबर 6 पर हैं। इस तरह से टॉप 10 में शेफाली वर्मा दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं।

कप्तान हरमनप्रीत की लंबी छलांग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भरोसेमंद बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 11वें पायदान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल पहली मर्तबा बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हुई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन ने दो पायदान की छलांग लगाई है और 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।


दीप्ति शर्मा का जलवा बरकरार

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो स्पिनर दीप्ति शर्मा एक पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, फास्ट बॉलर रेणुका सिंह ठाकुर छठे स्थान पर बरकरार हैं। भारत की एक और पेसर अरुंधति रेड्डी की बात करें तो वे टॉप 10 से बाहर हो गई हैं और 11वें स्थान पर हैं। स्पिनर दीप्ति शर्मा हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भी थर्ड पोजिशन पर हैं।

Next Story