Begin typing your search above and press return to search.

Smriti Mandhana Breakup : 6 साल का रिश्ता खत्म : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी ; जानें क्यों लिया अलग होने का फैसला

Smriti Mandhana Breakup : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और उप-कप्तान स्मृति मंधाना और जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Smriti Mandhana Breakup : 6 साल का रिश्ता खत्म : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी ; जानें क्यों लिया अलग होने का फैसला
X

Smriti Mandhana Breakup : 6 साल का रिश्ता खत्म : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी ; जानें क्यों लिया अलग होने का फैसला

By Uma Verma

Smriti Mandhana Breakup : नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और उप-कप्तान स्मृति मंधाना और जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, दोनों हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह पुष्टि की है कि उनकी तय शादी रद्द हो गई है और अब वे इस रिश्ते से पूरी तरह अलग हो चुके हैं।

Smriti Mandhana Breakup : सोशल मीडिया पर टूटी चुप्पी

स्मृति मंधाना और सिंगर-प्रोड्यूसर पलाश मुच्छल ने रविवार रात को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया।

स्मृति मंधाना ने अपने पोस्ट में कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सच बताना आवश्यक था। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी कैंसिल कर दी गई है और उन्होंने लोगों से इस मामले को यहीं समाप्त करने और दोनों परिवारों की निजता (Privacy) का सम्मान करने की अपील की।

इसके तुरंत बाद, पलाश मुच्छल ने भी एक लंबा नोट जारी किया। उन्होंने इस समय को जीवन का सबसे कठिन दौर बताया और कहा कि निराधार अफवाहों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ उनकी टीम कानूनी कार्रवाई करेगी, और यह भी स्पष्ट किया कि वह अब इस रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं।

शादी से पहले ही बिगड़ा माहौल

मंधाना और पलाश की शादी पहले 23 नवंबर 2025 को होनी तय थी। संगीत, हल्दी जैसी रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। शादी की तैयारियों के बीच, स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब होने (हार्ट अटैक) के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई थी। अगले ही दिन पलाश का भी बीमार पड़ जाना, दोनों परिवारों पर दबाव बढ़ाने वाला साबित हुआ। इसी दौरान सोशल मीडिया पर फैली बेबुनियाद अफवाहों ने रिश्ते पर नकारात्मक असर डाला, जिसके परिणामस्वरूप यह रिश्ता टूट गया।

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

दोनों की प्रेम कहानी साल 2019 में मुंबई के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में शुरू हुई थी। एक कॉमन फ्रेंड ने उनका परिचय कराया था, जिसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। खास बात यह रही कि दोनों ने लगभग 6 साल तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। 2024 में उन्होंने पहली बार रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया, और इसी साल 2025 में पलाश ने स्मृति को एक स्टेडियम में प्रपोज़ किया था, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। दोनों के अलग होने के इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट और म्यूजिक जगत के प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story