Shubman Gill Per Jurmana : जीत के बावजूद शुभमन गिल पर बड़ी कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लग गया जुर्माना

Shubman Gill Per Jurmana : जीत के बावजूद शुभमन गिल पर बड़ी कार्रवाई, इतने लाख रुपये का लग गया जुर्माना
X

इमेज सोर्स - गूगल

Shubman Gill Per Jurmana : बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत मिली है।

Shubman Gill Per Jurmana : आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर जीत मिली लेकिन जीत के बावजूद शुभमन गिल पर बड़ी कार्रवाई हुई है और 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लग गया है।

शुभमन गिल पर हुई बड़ी कार्रवाई

दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति को लेकर कार्रवाई की गई और 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। इस संबंध में आईपीएल की तरफ से बयान भी जारी किया गया है। IPL की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति को लेकर जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता 2.22 का उल्लंघन था, जिस कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान के ऊपर कार्रवाई की गई है।


गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत मिली है। आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, तभी प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने शानदार चौका लगाया, जिसके बाद 5 गेंदों पर 9 रन बनाने थे। इसके बाद अगली गेंद पर विप्रज निगम आउट हो गये। इसके बाद कुलदीप यादव क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर डेविड मिलर को स्ट्राइक दी।

फिर चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने एक छक्का लगाया। फिर पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया, जो एक बहुत बड़ी गलती थी। फिर आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे लिहाजा शॉट खेलते ही मिलर रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन डॉस बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स एक रन से मैच हार गई।

रो पड़े डेविड मिलर

इस मैच में 1 रन से मिली हार के बाद डेविड मिलर भावुक होकर रो पड़े, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें दिलासा दिया।

Tags

Next Story