Begin typing your search above and press return to search.

Shubman Gill Double Century: शुभमन...ग्रेट: 9 छक्कों की बदौलत ठोका डबल सेंचुरी, सबसे कम उम्र में वनडे में डबल सेंचुरी मारने का रिकार्ड अपने नाम किया

शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में गिल ने 9 चौके और 19 चौके लगाए। वह भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए।

Shubman Gill Double Century: शुभमन...ग्रेट: 9 छक्कों की बदौलत ठोका डबल सेंचुरी, सबसे कम उम्र में वनडे में डबल सेंचुरी मारने का रिकार्ड अपने नाम किया
X
By NPG News

Shubman Gill Double Century: हैदराबाद। हैदराबाद में भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच में शुभमन गिल ने कमाल कर दिया। धुंआधार बैटिंग करते हुए उन्होंने न केवल दोहरा शतक ठोक दिया बल्कि ऐसा करने वाले वे देश के पांचवे बैट्समैन गए। एक नाम उन्होंने अपने नाम और किया...वह है सबसे कम उम्र में वनडे मैच में डबल सेंचुरी लगाने का। आज के मैच को देखकर लोगों के मुंह से बरबस निकल पड़ा....आज शुभमन का दिन था...ग्रेट।

भारत ने पूरे 50 ओवर खेलकर न्यूजीलैंड के लिए जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया। शुभमन के अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। कप्तान रोहित शर्मा ने 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाएं। इसके बाद भारत के धड़ाधड़ विकेट गिरते गए।

शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में गिल ने 9 चौके और 19 चौके लगाए। वह भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए। उनका विकेट हेनरी शिप्ली को मिला। 48वें ओवर के बाद शुभमन गिल 182 रन बनाकर खेल रहे हैं। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

उनसे पहले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ने भी भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी वनडे में 200 रनों की पारी खेल चुके हैं। दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने 23 साल, 132 दिन में ये कारनामा किया, जबकि ईशान ने 24 साल, 145 दिन और रोहित ने 26 साल, 186 दिन में ये कारनामा किया था।

Next Story